परिहार: परिहार प्रखंड के उपप्रमुख रफ़ी हैदर ने बीडीओ से प्रमुख द्वारा किए गए विभिन्न योजनाओं की मांगी जानकारी
दरअसल उपप्रमुख रफी हैदर ऐसी आशंका जता रहे हैं कि प्रमुख ने बड़े पैमाने पर योजनाओं में धांधली की है,इसको लेकर उन्होंने बीडीओ को शनिवार को एक आवेदन देकर 15वीं वित्त आयोग,पंचम वित्त आयोग व षष्टम वित्त आयोग के राशि से की गई योजनाओं की संख्या,योजनाओं का नाम,योजनाओं का स्टीमेट,योजनाओं की मापी पुस्त एवं योजनाओं के अभिकर्ता का नाम की जानकारी मांगी है।