अमरोहा: मंडी धनौरा थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, 16 बाइक बरामद, मुख्य सरगना अब भी फरार: एसपी ने किया खुलासा
Amroha, Amroha | Jul 21, 2025 पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों रोहित, प्रिंस और अंकुल को गिरफ्तार कर लिया है। इन चोरों के पास से चोरी की कुल 16 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार किए गए आरोपी उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।