शाहबाद: बरूआ बाजार स्थित एक स्कूल में बच्चों ने मनाया डांडिया और दशहरा उत्सव
कस्बे के बरूआ बाजार स्कूल में बुधवार को दोपहर दो बजे डांडिया और दशहरा उत्सव बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे स्कूल परिसर में उत्सव का माहौल छाया रहा। बच्चों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “मिशन शक्ति फेज 5 पर बच्चों का एक्ट रहा।