फतुहा: नदी थाना पुलिस ने 2 महीने से लापता किशोर को जक्कनपुर थाना क्षेत्र से बरामद किया
Fatwah, Patna | Apr 29, 2026 नदी थाना पुलिस ने 2 महीना पहले मौजीपुर गांव से लापता हुआ किशोर को जक्कनपुर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। किशोर मौजीपुर गांव निवासी ललन राय के 13 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार है। शुभम कुमार के परिजन ने नदी थाना में लापता होने का मामला दर्ज कराया गया था। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि बरामद शुभम कुमार को गुरुवार को न्यायालय में बयान दर्ज करवाया जाएगा।