बोध गया: मोचारीम हाई स्कूल मैदान में होगा रावण वध, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर बोधगया पुलिस अलर्ट
Bodh Gaya, Gaya | Oct 20, 2026 बोधगया के मोचारीम स्थित हाई स्कूल मैदान में रावण वध कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसे लेकर बोधगया थाना पुलिस ने कार्यक्रम स्थल का मंगलवार की सुबह 9 बजे निरीक्षण किया। संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन ने सभी रावण वध कार्यक्रमों को शाम छह बजे से पहले संपन्न कराने का निर्देश दिया है।