Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh

ऋषिकेश में आयोजित होगी ‘ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स’ की 117वीं बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे उद्घाटन, देशभर के 50 से अधिक महापौर होंगे शामिल ऋषिकेश- तीर्थ नगरी ऋषिकेश आगामी 03 एवं 04 जून 2026 को देश के शहरी विकास और स्थानीय निकायों से जुड़े महत्वपूर्ण विमर्श का केंद्र बनने जा रही है। नगर निगम ऋषिकेश की मेजबानी में ‘ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स’ की 117वीं बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से 50 से अधिक महापौर प्रतिभाग करेंगे। दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ बुधवार, 03 जून को होटल नटराज, ऋषिकेश में प्रातः 10 बजे उद्घाटन सत्र के साथ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, श्री राम सिंह कैड़ा, राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट तथा ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के प्रथम दिवस के सत्रों के उपरांत सायं 5:30 बजे त्रिवेणी घाट में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सायं 7 बजे सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी, जिसमें उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं जागर सम्राट श्री प्रीतम भरतवाण अपनी प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि तथा हरिद्वार लोकसभा सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन के दूसरे दिन गुरुवार, 04 जून को होटल नटराज में प्रातः 10 बजे समापन सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे अतिथि सम्मान समारोह का आयोजन होगा। समापन सत्र के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक होंगे। सायं 7 बजे त्रिवेणी घाट परिसर में डॉ. राकेश भट्ट एवं शारदा स्वर संगम मंच द्वारा तैयार गढ़वाली नाटक ‘द्रुपदा की लाज’ का मंचन किया जाएगा, जो सम्मेलन का एक विशेष सांस्कृतिक आकर्षण रहेगा। नगर निगम ऋषिकेश के महापौर श्री शम्भू पासवान ने बताया कि सम्मेलन के दौरान शहरी विकास, स्थानीय निकायों के सशक्तिकरण, नगर प्रशासन की चुनौतियों तथा नागरिक सुविधाओं को अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि देशभर के महापौरों की सहभागिता से आयोजित यह बैठक अनुभवों के आदान-प्रदान और बेहतर शहरी प्रशासन के लिए नए सुझावों एवं नीतिगत विचारों का महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगी। रिपोर्ट पवन सिंह लिंगवाल

Uttarakhand, India | Jun 2, 2026