कोल: जिले में बरसात से खराब हुई किसानों की फसल पर सांसद ने जताई चिंता, मुआवजे के लिए सीएम योगी को भेजा पत्र
Koil, Aligarh | Apr 9, 2026 अलीगढ़ में बे मौसम पड़ी बरसात में किसानों की तैयार खड़ी गेहूं की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। बे मौसम बरसात से खराब हुई किसानों की फसल को लेकर अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने चिंता जताई है। इसी बीच सांसद ने किसानों को लेकर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भेजा है। इस दौरान सांसद ने किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।