बिंदकी: खजुहा कस्बे के लंका मैदान के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर घायल, दोनों को रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत खजुहा कस्बे के लंका मैदान के समीप मंगलवार की रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो युवक दिलीप उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र पचकौरी तथा कुलदीप उम्र 22 वर्ष पुत्र सूघर लाल दोनों निवासी ग्राम श्याम खेड़ा थाना कल्यानपुर जनपद फतेहपुर घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।