🚨 BREAKING NEWS | यूपी
🗣️ प्रेस वार्ता खत्म होते ही भड़कीं महिला पत्रकार, सवाल न लिए जाने पर जताई नाराजगी!
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस वार्ता के दौरान उस वक्त हंगामे जैसी स्थिति बन गई, जब कार्यक्रम समाप्त होने पर पत्रकारों के सवाल नहीं लिए गए।
बताया जा रहा है कि सवाल पूछने का मौका नहीं मिलने से नाराज एक महिला पत्रकार ने मंच की ओर इशारा करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और सवाल उठाया—जब पत्रकारों के सवालों के जवाब ही नहीं देने थे, तो उन्हें प्रेस वार्ता में क्यों बुलाया गया?
🎥 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
❓ सवाल यह भी—क्या प्रेस वार्ता बिना सवाल-जवाब के पूरी होनी चाहिए?
#YogiAdityanath #UPNews #BreakingNews #Journalist #PressConference #ViralVideo #LucknowNews #HindiNews
Hardoi, Hardoi | Sep 12, 2026