हुज़ूर: अवैध शराबखोरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 10 ठिकानों पर दबिश, 73 गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Apr 26, 2026 भोपाल शहर में अवैध शराबखोरी और अहाता संचालन के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए10 स्थानों पर एक साथ दबिश दी। क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 73 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36बी के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।