बहराइच: जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे बाबा मंगलदास ने सलारगंज स्थित मंदिर पर कब्जा करने का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग की
सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे बाबा मंगलदास ने आरोप लगाया है कि थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला सलारगंज स्थित शिव पार्वती मंदिर पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर वह आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं और एक शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की जाने की मांग की गई है। साथ ही मंदिर से कब्जा हटवाने की भी मांग की है।