केकड़ी: ताश के पत्तों पर दांव लगाना पड़ा भारी, केकड़ी शहर थाना पुलिस ने तीन को दबोचा, नकद राशि बरामद की
केकड़ी शहर थाना पुलिस ने ताशपत्ती से जुआ खेल रहे 3 युवकों को गिरफ्तार कर ताशपत्ती एवं 2230 रुपए जब्त किए है।थानाधिकारी अनिल शर्मा ने शुक्रवार दोपहर बाद 3 बजे जानकारी दी।बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर ताशपत्ती से जुआ खेल रहे दिलीप,रमेश,गोविन्द को गिरफ्तार कर 2230 रूपए एवं ताशपत्ती जब्त कर ली।जुआ एक्ट की विभिन्न धाराओं मामला दर्ज।