राघोगढ़: राघोगढ़ किला निवास पर विधायक जयवर्धन सिंह ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
Raghogarh, Guna | May 23, 2026 राघौगढ़ विधानसभा से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने 23 मई दोपहर को अपने गृह निवास राघोगढ़ किले में लोगों की समस्याएं सुनी, उनके शिकायती आवेदन लिए। विधायक ने कुछ लोगों की समस्याओं का अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर मौके पर समाधान किया। वहीं अन्य लोगों के आवेदन अपने पास रखकर जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।