आगरा: पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पहुँचा अनोखा मामला,कुरकुरा नही दिलाने पर पत्नी ने छोड़ा ससुराल
Agra, Agra | May 14, 2024 आगरा के पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में एक अनोखा मामला पहुंचा है। केंद्र के काउंसलर सतीश खिरवार ने बताया की शाहगंजN क्षेत्र की रहने वाली लड़की का विवाह साल 2021 में सदर क्षेत्र के रहने वाले एक लड़के से हुई थी। लड़की को कुरकुरा खाना बहुत पसंद है। पति ने एक दिन कुरकुरा दिलाने से मना कर दिया तो दोनों के बीच विवाद हो गया।दोनो को अगली तारीख दी गयी हैं।