आगरा: नगला माकरोल पर डंपर ने बाइक सवार व्यक्ति को मारी टक्कर, गंभीर घायल
Agra, Agra | May 13, 2024 थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत नगला माकरोल पर एक डंपर ने बाइक सवार व्यक्ति में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने की वजह से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, और सड़क पर भी अफरा तफरी का माहौल हो गया, घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है, और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।