रॉबर्ट्सगंज: 29 और 30 मई को संभावित आंधी-तूफान और बारिश के दृष्टिगत राबर्ट्सगंज में जिला प्रशासन द्वारा जनमानस को जागरूक किया गया
रॉबर्ट्सगंज में गुरुवार दोपहर 3 बजे,माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में जनपद में संभावित प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों/भारी वर्षा/आँधी-तूफान/अतिवृष्टि/आकाशीय बिजली आदि के दृष्टिगत जनसामान्य की सुरक्षा, जनहानि एवं संपत्ति की क्षति को रोकने तथा त्वरित राहत एवं बचाव कार्यवाही करने हेतु निम्न रॉबर्ट्सगंज के गांवों में ग्रामीणों को जागरूक किया गया