हुसैनगंज: हसनपुरवा के युवक ने क्रिकेट के दौरान पूर्व में हुये विवाद के बाद घेरकर मारपीट करने पर नामज़द प्राथमिकी कराई दर्ज।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हसनपुरवा के रहने वाले युवक के द्वारा क्रिकेट खेल के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुनः घेरकर मारपीट करने पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया की क्रिकेट खेल के दौरान उनके साथ मारपीट हुई थी। वहीं दुबारा भी मारपीट हुई। पीड़ित सुमित कुमार शाह के द्वारा न्याय की गुहार लगाई गई है।