हुसैनगंज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन,चांप स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया भाग।
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के चांप स्थित भाजपा कार्यालय पर आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संवाद कार्यक्रम के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय, सुजीत शर्मा, राहुल तिवारी, संजय पांडेय, मनोज सिंह समेत अन्य भाजपा के कार्यकर्ता व नेतागण मौजूद रहे।