हुसैनगंज: मारपीट व बदतमीजी करने के मामले में महुअल की पीड़िता ने हुसैनगंज थाने में दर्ज कराई नामजद प्राथमिकी।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुअल की रहने वाली पीड़िता संगीता देवी के द्वारा मारपीट तथा बदतमीजी करने के मामले में अपराधी चरित्र के व्यक्ति राजकुमार पासी को नामजाद आरोपित किया गया है। इस मामले में उन्होंने कहा कि घर में घुसकर बदतमीजी की गई। साथ ही साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया है। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।