हुसैनगंज: ट्रैक्टर सहित ट्रॉली के चोरी होने के मामले में खुदाईबाड़ी के पीड़ित ने हुसैनगंज थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खुदाईबाड़ी के रहने वाले आजाद अरशद के द्वारा थाने में एक आवेदन दिया गया है। इसमें उन्होंने बताया कि रोज की भांति उन्होंने अपनी ट्रैक्टर व ट्रॉली अपने घर के बाहर लगाई थी। जब सुबह उठकर देखा तो उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली सहित गायब थी। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया लेकिन चोरों की पहचान नहीं हो सकी है।