हुसैनगंज: हसनपुरवा टोला रामपुर में 9 अप्रैल से शुरू हो रहे मारुति नंदन महायज्ञ को लेकर जोर-जोर से युवाओं के द्वारा हो रही तैयारी।
हुसैनगंज के पूर्वी हरिहांस पंचायत के हसनपुरवा टोला रामपुर में श्री प्रतिष्ठात्मक मारुति नंदन महायज्ञ की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। तैयारी में गांव की युवा दिन-रात लगे हैं। महिलाएं भी सहभागिता निभा रही है। नवनिर्मित हनुमान मंदिर को रंग रोगन के साथ विशेष रूप से सजाया जा रहा है।