कानपुर: जीएसवीएम में युग दधीचि देवदान संस्थान ने देहदानियों के परिजनों का किया सम्मान
जीएसवीएम कानपुर में युग दधीचि देहदान संस्थान की ओर से देहदानी स्मृति वंदन समारोह आयोजन रविवार 1 बजे किया गया। जिसमें वर्ष 2024 में 24 देहदानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली से आए विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि देहदान अभियान मानवता के कल्याण के लिए संचालित महायज्ञ है, जिसमें आहुति देना युग धर्म है।