महरौनी: बानपुर के सूरी कलां मार्ग पर पुत्र के साथ बाइक से जा रही महिला असंतुलित होकर गिरी, गंभीर रूप से घायल होने के बाद हुई मौत
थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत सूरी कलां मार्ग पर अपने पुत्र के साथ बाइक पर जा रही महिला, बाइक अचानक गड्ढे में गिरने से असंतुलित होकर सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आनंद फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।