भरगामा: ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई में 8.7 ग्राम स्मैक के साथ युवक किया गया गिरफ्तार
अररिया पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में भरगामा थाना क्षेत्र के रामपुर आदि पंचायत अंतर्गत सुकेला पासवान टोला में भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की ह