बक्सर: 6 हजार लीटर शराब तस्करी में दो दोषी करार, 4 महीने में आया फैसला
Buxar, Buxar | Apr 25, 2026 बक्सर कोर्ट ने शराब तस्करी के बड़े मामले में मात्र 4 महीने में फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। न्यायाधीश एक्साइज-2 सोनेलाल रजक की अदालत ने कांड संख्या 515/2025 में शनिवार को अपराह्न 3:30 बजे ट्रक ड्राइवर गौरव हुड्डा और खलासी मोहित को दोषी ठहराया। सजा पर फैसला बाद में सुनाया जाएगा। मामला 11 दिसंबर 2025 का है।