कोलेबिरा: कोलेबिरा पहुंचे सांसद कालीचरण मुंडा, पैदल भ्रमण कर जनता से किए मुलाकात
सिमडेगा दौरे से वापस लौटने के दौरान, खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा 30 अगस्त को 12:00 बजे कोलेबिरा पहुंचे। यहां वे पैदल भ्रमण करते हुए कोलेबिरा की जनता से मुलाकात किए, और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान जगह-जगह लोग सांसद का स्वागत किए। सांसद के पैदल भ्रमण के दौरान पुलिस बल और कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ रहे।