कोलेबिरा: टुकुपानी के पास प्रशासन ने रोका आक्रोश रैली में जा रहे भाजपा के लोगों को
23 अगस्त को रांची में आयोजित आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए सिमडेगा के विभिन्न प्रखंडों से भाजपा के लोग आज 7 बजे सिमडेगा आ रहे थे। इसी क्रम में टुकुपानी के पास प्रशासन ने भाजपा के लोगों को रोक दिया। जिसके बाद भाजपा के लोगों और प्रशासनिक पदाधिकारी के बीच नोक झोंक भी हुई। प्रशासन के इस रवैए से भाजपा के लोग काफी आक्रोश में नजर आए।