कोलेबिरा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कोलेबिरा थाना क्षेत्र में हुए नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।सोमवार को एसडीपीओ पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार लोगों में अंकित राजपूत ,रविंद्र गोप एवं जितेंद्र महतो शामिल है। इनके पास से एक स्कूटी, चार मोबाइल फोन एवं पल्सर बाइक बरामद किया है।