कोलेबिरा: खूंटी लोक सभा सांसद कालीचरण मुंडा पहुंचे लचरागढ़ ,कार्यकर्ताओं से बैठक कर जाना क्षेत्र का हाल-चाल
खूंटी लोकसभा सांसद कालीचरण मुंडा क्षेत्र भ्रमण के दौरान गुरुवार को लचरागढ़ पहुंचे जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक करते हुए उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को जाना और उसे पर जल्द समाधान करने की बात कही। सांसद से बात करने पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली पानी सड़क सहित सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा।