शिवपुरी: अमोला थाना क्षेत्र में 11 केवी बिजली लाइन के तार चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद पावर हाउस से अमोला क्रेशर और सलैया गांव की ओर जाने वाली 11 केवी बिजली लाइन के तार चोरी करने का प्रयास शुक्रवार आधी रात अज्ञात बदमाशों ने किया। तारों में फॉल्ट होने से दोनों गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। सूचना पर बिजली कर्मचारी और ग्रामीण लाइन की जांच करने पहुंचे तो बदमाश तार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार।