वैर: वैर में RAS चयनित युवाओं का सम्मान, सांसद ने उन्हें बताया प्रेरणास्रोत
Weir, Bharatpur | Apr 24, 2026 भरतपुर जिले की वैर तहसील में सांसद भजनलाल जाटव ने ग्राम समराया निवासी भूपेंद्र सिंह और छोंकरवाड़ा निवासी विजय सिंह के राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में चयन पर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है, जो पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है।