भोरे: भरपटीया गांव में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, प्राथमिकी दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के भरपटीया गांव में गत 9 दिसंबर को सड़क हादसे में हुए घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के भरपटीया निवासी दिवंगत बासदेव राजभर का 20 वर्षीय पुत्र अनिक कुमार गत 9 दिसंबर को अपने घर से भगवानपुर जा रहा था। इसी बीच एक अनियंत्रित वाहन ने उसे तेज ठोकर मार दी।