नौगावां सादात: नौगावां सादात में जिलाबदर अपराधी की मुनादी, छह माह तक जनपद में प्रवेश पर रोक
नौगावां सादात पुलिस ने जिलाबदर किए गए अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसके मोहल्ले में मुनादी कर आमजन को सतर्क किया। पुलिस टीम ने डुगडुगी पिटवाकर क्षेत्र में यह घोषणा कराई कि संबंधित अभियुक्त को छह माह के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित किया गया है। पुलिस के अनुसार, 3/4 गुंडा अधिनियम में नामजद अभियुक्त आकिब पुत्र उस्मा निवासी मोहल्ला फरीदी स्लूक वाली।