हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव पुन्नेर में बृहस्पतिवार को जमीनी विवाद को लेकर परिजनों में ही जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से मारपीट में घायल हुए पति-पत्नी को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है।