पटना ग्रामीण: शहीद जुब्बा सहनी की पुण्यतिथि पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुए पटना डीएम
शहीद जुब्बा सहनी की पुण्यतिथि पर सोमवार काे श्रीकृष्ण स्मारक भवन परिसर में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहीद जुब्बा सहनी की प्रतिमा पर पटना डीएम ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पटना डीएम शीर्षत कपिल अशोक के अलावा बिहार विधानमंडल के सदस्य सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी और दर्जनाें की संख्या में गणमान्य लाेग उपस्थित थे।