कानपुर: स्वरूप नगर थाने की पुलिस ने चर्चित ज्योति मर्डर केस के आरोपी को किया गिरफ्तार, सुपारी लेकर की थी हत्या
स्वरूप नगर थाने की पुलिस ने चर्चित ज्योति मर्डर केस के आरोपी अवधेश कुमार चतुर्वेदी को अरेस्ट कर लिया है। ज्योति के मर्डर की सुपारी देने वाले पीयूष का ड्राइवर अवधेश था। जमानत पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था। सजा होने के बाद भी वह हाजिर नहीं हुआ और हाईकोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। पुलिस ने गुरुवार 1 उसे अरेस्ट करके जेल भेज दिया।