कानपुर: व्यापारी नेता ने अधिकारी से हड़पे ₹24 लाख, रावतपुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और उनके साथियों के विरुद्ध रावतपुर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।थाना प्रभारी ने गुरुवार सुबह 11:00 बजे जानकारी दी कि कन्नौज में तैनात जिला खाद्य वितरण विभाग के मार्केटिंग ऑफिसर समरेंद्र प्रताप सिंह ने 24 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज किया गया है।