कानपुर: बिठूर थाना क्षेत्र के मांगना चौकी में रामू अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के बी फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र ने लगाई फांसी
बिठूर थानाक्षेत्र की मंधना चौकी क्षेत्र में स्थित रामा हॉस्पिटल व मेडिकल कॉलेज के बीफार्मा प्रथम वर्ष के 19 वर्षीय छात्र नवीन गुप्ता ने बुधवार 4 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने कपड़े से पंखे में लटककर उसने घटना को अंजाम दे दिया। थाना प्रभारी ने बुधवार रात 9 बजे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।