कानपुर: गुजैनी में वाहन चोर से पुलिस की मुठभेड़, एडीसीपी दक्षिण महेश कुमार ने दी जानकारी
गुजैनी थाना क्षेत्र से बीती 3 जनवरी को एक कार चोरी हो गई थी।एडीसीपी दक्षिण महेश कुमार ने बुधवार रात 11:45 बजे जानकारी दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की जिसके बाद वाहन चोर सौरभ राठौर से पुलिस की मुठभेड़ हुई। शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।