इंदौर: कुलकर्णी नगर में घर की अलमारी से नगदी और मंगलसूत्र गायब, चाबी बनाने आए शख्स पर आशंका
Indore, Indore | Oct 14, 2024 इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के कुलकर्णी नगर में रहने वाली कृष्णा वाघमोडे नामक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी अलमारी में 52 हजार नगदी और एक सोने का मंगलसूत्र रखा हुआ था। जो ढूंढने पर नहीं मिला। जिसमें महिला ने कुछ दिनों पूर्व चाबी बनाने आए एक शख्स पर चोरी करने की आशंका जताई है। जिसमे शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।