मंझनपुर: मंझनपुर मुख्यालय में बकरी-बकरा चोरी के आरोप में कार सवार 3 युवकों को पकड़ा गया, लोगों ने पुलिस को सौंपा
मंझनपुर में बकरी-बकरा चोरी के आरोप में कार सवार तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का आरोप है कि तीनों युवक कार से कस्बे में घूम-घूमकर बकरी-बकरा चोरी करने की फिराक में थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार सवार युवक कई बार कस्बे की गलियों में चक्कर लगा रहे थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर लोगों को शक हुआ।