कोरांव: कोरांव के रोजगार सेवकों ने बकाए मानदेय के भुगतान को लेकर अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल के लिए सौंपा ज्ञापन
विकासखंड कोरांव में कार्यरत रोजगार सेवकों ने सोमवार शाम खंड विकास अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) रामेश्वर सिंह को सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने 2 जून से अनिश्चितकालीन सांकेतिक कलम बंद हड़ताल की चेतावनी दी है। रोजगार सेवकों ने बताया कि उन्हें पिछले 8 से 10 माह का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है।