मोहनपुर: सारवां के कदे रामपुर गांव में ज़मीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला गंभीर रूप से घायल
सारवा के कदे रामपुर गांव में जमीन बटवारा को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट एक महिला घायल हो गई जिसे सोमवार दोपहर 1:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया जहां पर वार्ड में भर्ती कर दिया गया घटना के संबंध में घायल गीता देवी के पति पिंटू राणा ने बताया कि आज जमीन बटवारा होना था मगर सभी भाई नहीं पहुंचे इसके बाद हम लोग घर वापस जाने लगे जिसमें पाटीदार द्वारा मारपीट की गई