चायल: घोसिया ग्राम पंचायत में पीडब्ल्यूडी की लापरवाही उजागर, 7.50 मीटर सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला
जनपद के सराय अकिल क्षेत्र स्थित घोसिया ग्राम पंचायत में पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।शनिवार 2 बजे ग्रामीणों के अनुसार, 7.50 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण में ठेकेदार द्वारा मानकों की अनदेखी करते हुए भारी अनियमितताएं की गई हैं।आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया, जिसके चलते सड़क कुछ ही समय में जगह-जगह से टूटने लगी है।