जगाधरी: अमादलपुर में मछली तालाब में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
मृतक बच्चे के पिता भरत ने बताया कि उनके घर के पास ही मछली पालने का तालाब है। बच्चा खेलता हुआ कब उसे तालाब में चला गया उन्हें पता ही नहीं लगा। जब वह ढूंढ रहे तो उसे तो उसका शव तालाब से बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया और आगामी कार्रवाई शुरू की।