नानपारा: सिंहपुरवा गांव के पास पत्नी से झगड़ा के बाद पति ने की आत्महत्या, ईट भट्टे के पास पेड़ से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
रिसिया थाना क्षेत्र के सिंहपुरवा गांव के बाहर स्थित सपना भट्ठे पर एक युवक का शव यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जानकारी के अनुसार, मृतक और उसकी पत्नी के बीच रात में झगड़ा हुआ था। सुबह उसका शव घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर पेड़ से लटका हुआ मिला।