सत्तर कटैया: चकला टोला में टाट का घर गिरने से उसमें सो रहे एक मासूम बच्चा जख्मी, जख्मी बच्चे को ईलाज हेतु भेजा गया अस्पताल
चकला टोला गांव में टाट का एक घर गिरने से उसमें सो रहे एक मासूम बच्चा जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्चे को घर से बाहर निकालकर ईलाज हेतु सहरसा भेज दिया गया। घर गिरने एवं उसमें बच्चे के दबने की जानकारी मिलते ही वहां अफरातफरी मच गई। घर जिस समय गिरा था उस समय बच्चा घर में सोया हुआ था। घर के लोग खेत में काभ कर रहे थे।