महोबा: पुलिस लाइन के पास विशेष यातायात अभियान में 100 प्रेशर हॉर्न और 13 मोडिफाइड साइलेंसर जब्त, बुलडोजर से किए गए नष्ट
Mahoba, Mahoba | Jul 1, 2026 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। सीओ सिटी रविकांत गौड़ के नेतृत्व में 100 प्रेशर हॉर्न, हूटर और 13 मोडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए। इसके बाद जब्त किए गए उपकरणों को बुलडोजर से नष्ट कर सख्त संदेश दिया गया। कई वाहनों का चालान भी किया गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा और लोगों से हेलमेट पहने की अपील की है।