किशनगढ़ बास: खरेटा ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर, लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान
Kishangarhbas, Alwar | Jul 11, 2026
खरेटा पंचायत में शनिवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। खरेटा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र पर शिविर आयोजित हुआ। शनिवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार शिविर में राजस्व सहित 22 विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। लंबित मामलों के निस्तारण के साथ ही पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।