धौज: जिले में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चला कर ड्रिंक एंड ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के किए चालान
पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने सभी यातायात पुलिस कर्मियों को आदेश दिए हुए हैं कि यातायात नियमों के प्रति आमजन को समझाया जाए और जो ना समझे उनका चालान काटकर उन्हें आर्थिक रूप से दंडित किया जाए जिसके तहत कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के 25 चालान की और यातायात नियमों का अनुसरण करने की बात कही l